फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए 21 को होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए 21 को होगा आंदोलन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी- पुरानी पेंशन बहाली मंच 21 जनवरी को कार्य बहिष्कार कर एक दिवसीय धरना देगा। संगठन की बैठक में चेतावनी दी गई कि पुरानी पेंशन के लिए हरस्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रविंद्र नागर के आवास पर हुई बैठक में संरक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कलक्ट्रेट में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बालिंद्र सिंह ने कहा कि धरना-प्रदर्शन में सभी ब्लॉक क्षेत्रों के शिक्षक कार्य बहिष्कार कर शामिल होंगे। संघर्ष समिति के चेयरमैन कुलदीप शर्मा ने कहा कि सरकार वादाखिलाफी कर रही है। 21 जनवरी के आंदोलन के बाद 28 जनवरी को शाम तीन बजे टाउन हॉल प्रांगण से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। छह से 12 फरवरी तक हड़ताल की जाएगी। यदि इस पर भी मांग पूरी नहीं हुई तो 14 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। बैठक में संजीव बालियान, राहुल चौधरी, अशोक शर्मा, राकेश राठी, धर्मेंद्र सिंह, उमा चौधरी, प्रविता शर्मा, हरीश चंद्र, विनय त्यागी, सुनील शर्मा, सुरेंद्र कुमार, आनंद तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें