फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज समय के संस्मरण में खो गए पुरातन छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरातन छात्रों ने याद किया कॉलेज का समय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में सभी छात्रों ने अपने कॉलेज टाइम के संस्मरण सुनाए। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

पुरातन छात्र सम्मेलन का शुभारंभ डायट के प्राचार्य भीम सिंह, डीआईओएस प्रवीण मिश्रा, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार, उप प्रधानाचार्य रमेश चंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मनोहारी प्रस्तुति दी। कॉलेज के पुरातन छात्रों ने प्रसंगों को साझा किया। कार्यक्रम में पुरातन छात्र डॉ. ईश्वर चंद्रा, डॉ. प्रदीप, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. गिरिश मोहन सिंघल, डॉ. राकेश मेरठ, डॉ. सुरेशचंद शर्मा खतौली, डॉ. मुकेश, डॉ. खन्ना, डॉ. अनिल सोबती, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवदत्त आर्य, लावण्य पुरी, पुष्कर सिंह, जितेंद्र त्यागी, कुलदीप, बालेश तायल, सलेखचंद आदि ने पढ़ाई के दौरान के अपने संस्मरण ताजा किया। स्मृतियों को अपने जीवन की अनमोल एवं अविस्मरणीय धरोहर बताया। सभी ने गुरू शिष्य परंपरा के मार्मिक और रोमांचक क्षण बताकर सभी को भावविभोर किया। संचालन सुचित्रा सैनी एवं विपिन त्यागी ने किया। अशोक वर्मा ने विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला। आयोजन में नितिन कुमार, सोहनलाल, अनवर अहमद, राजीव गोयल, आदर्श सिंघल, सुप्रिया त्यागी, भूपेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, राकेश मलिक, आलोक कुमार, गुलजार अहमद, पवन आदि मौजूद रहे। इस बीच पुरातन छात्र इंजीनियर एसके गुप्ता ने अपने संस्मरण सुनाए। उन्होंने बताया कि उस समय जीआईसी में प्रवेश बहुत कठिन होता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें