मोमबत्तियां जलाकर मनाया प्रभु यीशु का जन्मदिन
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज रोड स्थित यूरो किड्स स्कूल में छात्र-छात्राओं ने मोमबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया। सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने कविताओं और नृत्य का आनंद लिया। प्रार्थना सभा में क्रिसमस पर कविता प्रस्तुत की गईं। बर्गर किंग पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने बर्गर बनाने की विधि सीखी और स्वाद लिया। डायरेक्टर चंद्रकांता, अनमोल ढींगरा, कोऑर्डिनेटर आकृति ढींगरा, रेनू, सोनिया, मनीषा, उर्मिला, कीर्ति भूषण, निर्दोष ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।
द एसडी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने जीजस क्राइस्ट, परी व जीजस के माता-पिता की वेशभूषा में कार्यक्रम में भाग लिया। कविता, लघु नाटिका एवं नृत्य प्रस्तुति से क्रिसमस का आनंद लिया। कोआर्डिनेटर ज्योति वर्मा ने बताया कि प्रभु यीशु के जन्मदिन की याद में क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। सेंटा क्लॉज बनकर विद्यार्थियों को टॉफियां और उपहार बांटे गाए।