फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के झूठ के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर राफेल को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। ज्ञापन में भी कांग्रेस नेताओं पर भ्रामक प्रचार कर भाजपा को बदनाम करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी ने कहा कि राफेल खरीद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार और अतार्किक प्रश्न खड़ा कर जनता को गुमराह करने का काम किया। सर्वोच्च न्यायालय में याचिकाएं दाखिल की गई। याचिकाओं में निर्णय प्रक्रिया, कीमत और पार्टनर को लेकर तीन विषय उठाए गए। सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई के दौरान पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, नियमों के अनुरूप पाया। न्यायालय ने याचिकाओं को खारिज करते हुए संदेह करने का कोई आधार नहीं पाया। पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार ने कहा कि देश की वायुसेना को राफेल की आवश्यकता थी। न्यायालय ने अपने निर्णय में सरकार के कदम को सही पाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी और उनके साथियों ने देश की जनता को गुमराह किया है। दावा किया कि नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ है। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी बिजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वीरपाल निर्वाल, राजीव गर्ग, सुषमा पुंडीर, वैभव त्यागी, शरद शर्मा, हरीश अहलावत, गीता जैन, देवव्रत त्यागी, सुनील तायल, अशोक बाटला, सुनील दर्शन, मदन छाबड़ा, जगदीश पांचाल, सुनील सैनी, विजय शुक्ला, प्रीति चौधरी, रोशनी पांचाल, लवि अग्रवाल, कुशवेंद्र तोमर, राजकुमार सिद्धार्थ, अंजलि चौधरी, जयदेव बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें