फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धांधली की अंतिम जांच करने परासौली पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों की टीम ने परासौली में जांच की
विज्ञापन

बुढ़ाना/परासौली। परासौली गांव में श्मशान, कब्रिस्तान और गांव के निर्माण कार्यों में धांधली के आरोपों की जांच के लिए चार अधिकारियों की टीम परासौली पहुंची। जांच अधिकारियों ने ग्राम प्रधान हाजी इलियास तथा शिकायत कर्ताओं की मौजूदगी में अनियमितताओं की जांच की।
ग्रामीणों ने जांच अधिकारियों को बताया कि गांव के श्मशान घाट में वर्ष 2017-18 में खड़ंजा आदि का निर्माण नहीं किया गया। ग्राम प्रधान पर आरोप लगाए। गांव के करीब 20 बीघा कब्रिस्तान की चारदीवारी आदि करवाने में 16 लाख का खर्च दर्शाया गया। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने कोई भी कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया। जांच टीम ने गांव की सीसी रोड निर्माण कार्यों की जांच की। जांच के बाद अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी थी। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा 17 अक्तूबर 2018 को ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस में चार बिंदुओं पर हुई जांच में ग्राम प्रधान व तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव को दोषी पाया। जांच के अनुसार ग्राम प्रधान पर 5 लाख 63 हजार 484 रुपये अनुचित व्यय दर्शाना सिद्ध हुआ। नोटिस का जवाब 15 दिन के अंदर न देने पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर फिर दूसरी जांच टीम 26 नंवबर को परासौली पहुंची थी। जांच अधिकारी डॉ. विजय प्रताप यादव (जिला प्रशिक्षण अधिकारी) ने विभाग के अवर अभियंता के साथ निर्माण कार्यों की जांच की। जिलाधिकारी के आदेश पर परासौली के ग्राम प्रधान द्वारा किए गए निर्माण कार्यों की अंतिम जांच के लिए मंगलवार को चार अधिकारियों की एक टीम परासौली पहुुंची। जिला प्रशिक्षण अधिकारी व जांच अधिकारी डॉ. विजय प्रताप यादव के साथ पहुंचे विभाग के सहायक अभियंता हरिमोहन शर्मा, जेई रोहिताश कुमार व ग्राम पंचायत सचिव नितिन ने गांव के कब्रिस्तान, श्मशान घाट व गांव में सीसी रोड निर्माण की जांच की। जांच टीम ने शिकायतकर्ता व ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच अधिकारियों की टीम ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। ग्रामीण अशोक कुमार, गोपाल सैनी, रणजीत सैनी उर्फ गुड्डू, संजय सैनी, संदीप, सचिन, नसीम, सिंहराम सैनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


दीवार गिरवाने के आरोप में हुई थी जेल
बुढ़ाना। गांव परासौली में कब्रिस्तान की दीवार गिरा दी गई थी। घटना की रिपोर्ट ग्रामीणों ने अज्ञात में दर्ज करवाई। जांच अधिकारी जितेंद्र कुुमार शर्मा ने कब्रिस्तान की दीवार गिरवाने के मामले में सोमवार को परासौली गांव से वर्तमान ग्राम प्रधान इलियास को उसके भट्ठे से गिरफ्तार किया था। इस घटना में ग्राम प्रधान इलियास व गांव के ही यूसुफ और लगभग छह अज्ञात मजदूरों के नाम प्रकाश में आए। जांच अधिकारी ने बताया था कि कब्रिस्तान के निर्माण में ग्राम प्रधान द्वारा लगभग 5.63 लाख का घोटाला प्रकाश में आया।
विज्ञापन


परासौली में बनी ग्राम पंचायत समिति
बुढ़ाना। ग्राम परासौली में ग्राम प्रधान के निलंबन के बाद ग्राम पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर 9 जनवरी को चुनाव हुआ था। इस चुनाव में निलंबित ग्राम प्रधान हाजी इलियास पक्ष का साजिद ग्राम पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी मुकुट राज ने सभी ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों के बीच साजिद को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया था। गांव के विकास कार्य और ग्राम प्रधान के सभी कार्यों की देखरेख आगामी आदेशों तक समिति अध्यक्ष साजिद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें