विद्यार्थियों को आध्यात्मिक ज्ञान की भी आवश्यकता
खतौली। शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में आयोजित अलंकरण समारोह में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने कहा कि छात्र और छात्राओं को पढ़ाई के साथ आध्यात्मिक ज्ञान की भी आवश्यकता है। पाठ्य सहगामी क्रियाओं के साथ साथ सामान्य ज्ञान जैसी प्रतियोगिताएं छात्र के कौशल को नई दिशा के रूप में क्रियान्वित करती है। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नगर के 20 विद्यालयों के लगभग 463 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्राइमरी स्तर पर प्रिंस कुमार (गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल) प्रथम, निव्या त्यागी (सेंट थॉमस) द्वितीय, आयुषि सैनी (मेपल्स एकेडमी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर पर आकाश सोम (सहज पब्लिक स्कूल) प्रथम, आयुष राणा (शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कालेज) द्वितीय, दीपांशु जैन (सेंट थॉमस) तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर स्तर पर सोनिया (केके जैन) प्रथम, दीपा रानी (केके जैन) द्वितीय, नीलम देवी (केके जैन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी ने कहा कि आज छात्र-छात्राओं में शिक्षा के साथ साथ सर्वांगीण विकास होना भी जरूरी है। इस मौके पर वेदप्रकाश अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, मदन छाबड़ा, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत, सभासद वैभव जैन, वीएन शर्मा, डा. सरवर नईम, अब्दुल मालिक, सभासद विकास कौशिक, शुगन पाल, श्याम रहेजा, अंकुर सिंघल, विपिन कंसल, अनिल सैनी, मोहम्मद इमरान, सुरेंद्र शर्मा, नवीन कुमार, पुनीत अरोरा, मनीष चौधरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनिया गुप्ता, दिव्या विश्वकर्मा, नीरज सिंह, सचिन कुमार सैनी का विशेष सहयोग रहा। प्रधानाचार्या कांता स्वरूप सिंघल ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन चिराग सिंघल नवीन ने किया।