बस के अंदर से यात्री का लैपटॉप चोरी
मीरापुर। दिल्ली से बिजनौर जा रही एक बस से चोरों ने यात्री का लैपटॉप चोरी कर लिया। पीड़ित यात्री मोहित कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव बरुकी थाना कोतवाली देहात, बिजनौर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली से बिजनौर जाने वाली बस में यात्रा कर रहा था। बस मीरापुर के निकट एक होटल पर रुकी। मोहित अपने लैपटॉप को बैग में सीट पर छोडकऱ लघुशंका के लिए चला गया। वापस आया तो सीट से लैपटॉप चोरी हो चुका था।
22 मरीजों की आंखों का आपरेशन
रोहाना। नेहरू नेत्र चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क कैंप लगाकर 22 मरीजों की आंखों का आपरेशन किया। रोहाना सहकारी गन्ना समिति के किसानों से नेहरू नेत्र चिकित्सालय के लिए पैसा काटा जाता है, जिससे मरीजों की आंखों का नि:शुल्क कैंप लगाकर ऑपरेशन किया जाता है। रामलीला के मैदान में कैंप लगाया गया। नेहरू नेत्र चिकित्सालय के प्रयोगशाला प्राविधिक अधिकारी सुनील यादव ने बताया की कैंप में 152 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिन्हें नि:शुल्क दवाई दी और रोहाना, बहेड़ी, पावटी आदि गांवों के 22 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन डॉ. गालिब हसन ने किया।