फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरथावल-थानाभवन मार्ग पर बसें बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल-थानाभवन मार्ग पर बसें बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

चरथावल। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डाक्टर संजीव बालियान पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल के ताऊ के लड़के के निधन पर शोक जताने पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। उधर, कस्बे के लोगों ने उन्हें चरथावल-थानाभवन मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने और जर्जर सड़क निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार शाम कस्बे में सांसद संजीव बालियान पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल के आवास पर पहुंचे। बता दें कि पूर्व चेयरमैन के ताऊ के लड़के विनीत सिंघल की हार्टअटैक से मृत्यु हो गई थी। उन्होंने मृतक के परिजनों के बीच पहुंचकर ढांढस बंधाया। वहीं, इस दौरान मौजूद कस्बे के लोगों ने उन्हें समस्याएं गिनानी शुरू कर दी। बताया गया कि वर्तमान में चरथावल-थानाभवन मार्ग बिरालसी तक चलने काबिल नहीं रह गया है। जबकि बिरालसी से थानाभवन तक राज्यमंत्री सुरेश राणा के क्षेत्र में यही सड़क चकाचक बनी है। शासन-प्रशासन क्षेत्र के कई दर्जन गांवों लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। इसके अलावा रोडवेज बसों का संचालन स्टाफ की लापरवाही के कारण माकूल नहीं हो पा रहा है। सिर्फ सुबह और शाम को ही एक दो बसों चल पा रही हैं। प्रशासन की उदासीनता के कारण क्षेत्र के करीब 110 लोगों के ग्रामीण खिड़कियों पर लटक कर सफर करने को मजबूर हैं। यह दिक्कत युवाओं के समक्ष कॅरियर में अवरोध है। सांसद ने बताया कि दोनों समस्याओं के हल कराने पर काम चल रहा है। शीघ्र ही लोगों को असर नजर आएगा। सुधीर सिंघल, श्रीराम गुप्ता, रामअवतार सिंघल, अजय वर्मा, अरविंद गोयल, कुबेर दत्त त्यागी, कोमल सिंघल, कपिल कुमार, प्रशांत त्यागी, सचिन शर्मा, राकेश अहलावत, जनेश्वर दास सिंघल मौजूद रहे। दूसरी ओर, दो दिन पूर्व रतनपुरी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में कसौली के भाई-बहन शैंकी और सुमन की मौत के बाद गांव जाकर सांसद ने असहनीय दुख में परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें