फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कालेज में कार्यशाला में उतम सत्य पर प्रकाश डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यशाला में उत्तम सत्य पर प्रकाश डाला
विज्ञापन

खतौली। केके जैन डिग्री कालेज में दस दिवसीय जैन दर्शन कार्यशाला के पांचवें दिन मुख्य वक्ता पंडित विकास कुमार जैन ललितपुर ने उत्तम सत्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्य बोलने से पहले सत्य समझना अत्यंत आवश्यक होता है। सत्य बोलते समय हमें ध्यान रखना चाहिए कि सत्य कड़वा नहीं होना चाहिए। हमें कड़वी बात को भी इस प्रकार बोलना चाहिए कि दूसरे को बुरा न लगे।
विज्ञापन

पंडित विकास कुमार जैन ने कहा हमें श्रद्धावान, विवेकवान एवं चरित्रवान होना चाहिए। सत्य कभी किसी से छिपता नहीं है, जो व्यक्ति सत्य छिपाता है उसे हमेशा जीवन में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। जब सत्य सामने आता है तो उसे अधिक ग्लानि होती है। हमें कभी असत्य भाषण नहीं करना चाहिए। इस व्याख्यान के पश्चात सभा में उपस्थित शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा शहर के बुद्धिजीवी लोगों ने दर्शन विचारधारा, धर्म, पंथ आदि विषयों पर प्रश्न पूछे। छात्र और छात्राओं से व्याख्यान से संबंधित प्रश्न पूछे गए और उनका सहीं उत्तर बताने पर महाविद्यालय परिवार की और से उन्हें पुरस्कृत किया गया। धर्म सभा में महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मुकेश कुमार जैन, डॉ. आशा जैन, पुलकित जैन, विजय कुमार जैन, नीरज जैन, राजकुमार जैन सहित डॉ. नीतू वशिष्ठ, डॉ. कमल किशोर, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. रीना, डॉ. सपना जैन, डॉ. मनीष कुमार जैन, दीप्ति जैन, डॉ. विपिन कुमार बंसल, डॉ. पंकज कुमार, आशीष जैन, राहुल माहेश्वरी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सचिन गोयल, रिचा अग्रवाल, डॉ. रिचा जैन, डॉ. मेघा फातिमा, डॉ. अल्पना गर्ग, डॉ. शालिनी जैन, मुकुल कुमार, सोनिया, कंचन कुमारी, अतुल कुमार, संदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें