रामलीला के ध्वज की शोभायात्रा निकाली
भोपा। कस्बे में रामलीला का ध्वज निकाला गया। कस्बे में बैंडबाजे व ढोल नगाड़ों के साथ हनुमान जी की सुंदर झांकी निकाली गई। कस्बे में जगह-जगह पर हनुमान जी की भव्य झांकी पर पुष्प वर्षा की गई। संगीत मय वातावरण में श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। कस्बे की परिक्रमा के बाद ध्वज चढ़ाया गया। कस्बे में रामलीला मंचन चार अक्तूबर से शुरू किया जाएगा। अनिल कांत शर्मा, अमरपाल सैनी, चुन्नू शर्मा, श्यामवीर सिंह, बालीराम सैनी, तरूण धीमान, अंकित प्रजापति आदि मौजूद रहे।
श्रीकृष्ण की छठी मनाई
भोपा। कस्बे में श्रीकृष्ण भगवान की छठी मनाई गई। कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। शनिवार को श्रीकृष्ण भगवान की छठी पर कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में छठी कार्यक्रम हुआ। कढ़ी -चावल के प्रसाद वितरण के साथ ही महिला मंडली द्वारा कीर्तन का गुणगान भी हुआ। थाना वाले मंदिर में भी भंडारे का आयोजन हुआ। प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह द्वारा प्रसाद वितरण कर भंडारे को शुभारंभ किया गया। भूमिया मंदिर सहित लाल पिंड़ी मंदिर पर भी कढ़ी चावल के प्रसाद का वितरण हुआ।