छात्राओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में भाजयुमो वीरांगना प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। विधायक कपिल देव अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजलि चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, ब्लाक प्रमुख अनुज चौधरी, अमिता चौधरी ने उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता निदेशक एसएन चौहान एवं संचालन सागर वाल्मीकि ने किया। जिला संयोजक कुशवेंद्र तोमर, सनी वर्मा, दिनेश पाल, अजय पंवार, प्रेरणा शर्मा, पारुल गुप्ता, सीमा धीमान, सरला धीमान आदि मौजूद रहे।
गुड़ व्यापारियों ने सीएम को दिया मांगपत्र
मुजफ्फरनगर। दि गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय मित्तल एवं महामंत्री श्याम सिंह सैनी के नेतृत्व में गुड़ व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिला। नौ सूत्रीय मांग पत्र सीएम को देकर गुड़ एवं अनाज मंडी की समस्याओं के निराकरण की मांग की। बाद में मंडी निदेशक आरके पांडे को भी मांग पत्र दिया गया। राजेश गोयल, संजय मिश्रा, श्याम सुंदर आदि शामिल रहे।
मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की मौहल्ल बंजारान में हुई बैठक में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। दिल्ली में सात अक्तूबर को स्वाभिमान सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनुप्रिय मजदूर एवं संचालन खाईखेडा के पूर्व प्रधान रविंद्र वाल्मीकि ने किया। अरुण भारती, नीरज सुधा, राजेश, सुमित उंटवाल, प्रवीण, रविंद्र बेनीवाल आदि मौजूद रहे। यश वीराश्रम का वार्षिकोत्सव 16 को
मुजफ्फरनगर। बघरा के यशवीर आश्रम का 16 वां वार्षिकोत्सव 16 सितंबर रविवार को मनाया जाएगा। यह जानकारी स्वामी यशवीर महाराज ने दी है। कष्ट निवारण मनोकामना पूर्ण महायज्ञ में ग्रामीण आहूति देंगे। प्रवचन और भजन के उपरांत भंडारा होगा।
सड़क सुरक्षा के नियम बताए
मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्ट एजेंसी मालिकों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए गए। इस मौके पर वरिष्ठ ट्रांसपोर्टरों को सम्मानित भी किया गया। हरविंदर सिंह, अमित पूनिया ने आभार जताया।
आईआईए की बैठक आज
मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक नई मंडी में सायं आठ बजे रविवार यानि आज होगी। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।
--------------