फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। लाला सुखलाल इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से वाहवाही बटोरी। इस दौरान संस्था के मेधावी और प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुरेश कुमार गुप्ता ने कॉलेज संस्थापक स्वर्गीय केशो दास गुप्ता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना और स्वागत गान हुआ। बच्चों ने कव्वाली व लघु नाटिका सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्कूल में उच्च श्रेणी से उत्तीर्ण हुए बच्चों को पारितोषिक वितरित किए गए। जनेशवर दास गर्ग, श्याम सुंदर, नवीन गर्ग, रामवतार वर्मा, निर्दोष जैन, सोहन लाल गुप्ता, दिनेश सिंघल, रेवती रमण, डा बीबी गुप्ता, सुरेश गोयल, विपुल गोयल, देवेंद्र कुमार, धीरज गर्ग, विनोद पाल, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें