विधायक के खिलाफ राजनीति कर रहे हैं इंस्पेक्टर : त्यागी
मंसूरपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने जानसठ के थाना इंस्पेक्टर के द्वारा खतौली विधायक विक्रम सैनी के खिलाफ राजनीति करने का आरोप लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि यह मामला 11 व 12 अगस्त को मेरठ में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने उठाएंगे।
क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंसूरपुर मंडल के कार्यालय पर हुई। बैठक में जिला कार्यकारणी सदस्य वासुदेव त्यागी ने कहा कि जानसठ कोतवाल भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर विपक्षी नेताओं के इशारे पर काम कर रहे हैं। इससे वे लगातार पार्टी व सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे सब विधायक के साथ हैं तथा 12 अगस्त को मेरठ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मिलेगा तथा जानसठ कोतवाल के बारे में अवगत कराएगा। बैठक में जोहरा के प्रधान श्रीमंदर, मोघपुर के प्रधान जितेंद्र, खानुपुर के पूर्व प्रधान बीरसिंह, पूर्व मंसूरपुर मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पांचाल, मनोज सैनी, राजेंद्र धनकर, प्रियांक खटीक, ओपी, जीवा, सतवीर सिंह राठी, बीरसिंह कश्यप, यश गोयल, ब्रजेश आर्य, शिवकुमार, गौरव शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष मनोज राठी और संचालन प्रधान शोकेंद्र राठी दूधाहेड़ी ने किया।
सैनी समाज विधायक के पक्ष में उतरा
खतौली। राष्ट्रीय सैनी जागृति मिशन के तत्वावधान में सैनी समाज की बैठक रेलवे रोड पर हुई। वक्ताओं ने कहा कि कुछ विशेष जाति के लोगों को विक्रम सिंह सैनी को विधायक बन जाना अच्छा नहीं लग रहा है। ऐसे लोग विधायक की छवि को खराब करने पर तुले हैं। वक्ताओं ने कहा कि जानसठ इंस्पेक्टर ने गो तस्करों से पैसा लिया है, जिसकी जांच सीओ कर रहे हैं। आरोप है कि इंस्पेक्टर फरियादियों से अभद्रता से पेश आते हैं। सैनी समाज विधायक के साथ हैं। समाज उनका विरोध कतई सहन नहीं करेगा। बैठक में पवन प्रधान कढ़ली, राजेश प्रधान, नरा प्रधान विरेंद्र सैनी, हरवीर सैनी प्रधान, मनव्वरपुर, राजकुमार प्रधान, राकेश सैनी, नरेंद्र सैनी, जालिम सिंह, राजू सैनी आदि मौजूद रहे।