फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली तहसील में सामानों की सुरक्षा अब 5 होमगार्ड करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील में सामानों की सुरक्षा अब पांच होमगार्ड करेंगे
विज्ञापन

खतौली। तहसील से 37 लैपटॉप चोरी होने की घटना का पता चलने के तीन माह बाद अधिकारियों के आदेश पर कलक्ट्रेट में तैनात पांच होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। इन होमगार्ड की जिम्मेदारी तहसील के सामानों की सुरक्षा करने की होगी। पुलिस अभी तक लैपटॉप चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

तहसील से 37 लैपटॉप चोरी की घटना का पता 26 जनवरी के दिन पता चला था। इस दिन नाजिर अनिल कुमार ने कार्यक्रम के लिए माइक निकालने को नजारत स्टोर का ताला खोला तो वे दंग रह गए। स्टोर में 37 लैपटॉप व माइक गायब थे, जिनको डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी किया गया। चोरी की घटना को लेकर तहसील अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। गुपचुप तरीके से अधिकारियों ने नाजिर से थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। तहसीलदार अमित कुमार ने डीएम व एसएसपी को तहसील के सामान की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मांग करते हुए एक पत्र लिखकर भेजा था। अधिकारियों के आदेश पर तीन माह बाद एक जून से कलक्ट्रेट में तैनात पांच होमगार्डों की ड्यूटी तहसील में लगाई गई है। खतौली बीओ कृष्णपाल ने इन होमगार्ड का ड्यूटी चार्ट बनाकर दिया है। होमगार्ड रमन, नरेंद्र, तोलेराम व शिवकुमार ने एक जून से ड्यूटी करनी प्रारंभ कर दी है, जबकि एक होमगार्ड अभी तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें