खतौली। केके पब्लिक स्कूल की सीबीएसई की 12वीं कक्षा की छात्रा करीना छाबड़ा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खतौली टॉप किया। पैठ रोड निवासी जगदीश छाबड़ा की बेटी करीना छाबड़ा का कहना है कि वह पढ़ लिखकर न्यायाधीश बनकर देश सेवा करना चाहती है।
छात्रा के पिता मेरठ में प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि मां कमलेश छाबड़ा केके पब्लिक स्कूल में ही अध्यापिका है। छात्रा ने बताया कि उसने सात से लेकर आठ घंटे मेहनत करके परीक्षा की तैयारी की। उसके खेलकूद में ज्यादा रुचि नहीं है, बल्कि सबसे ज्यादा पढ़ाई में रुचि है। छात्रा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और स्कूल के अध्यापक व अध्यापिकाओं को दिया है। बेटी की सफलता पर मां अध्यापिका कमलेश छाबड़ा में स्कूल स्टॉफ व मोहल्ले में मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। मोहल्ले के लोगों का छात्रा को बधाई देने को लेकर तांता लगा रहा।
आईएएस बनना चाहता है हर्ष तनेजा
फोटो...
खतौली। सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परीक्षाफल में मेपल्स एकेडमी के छात्र हर्ष तनेजा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोहल्ला श्यामपुरी पंजाबी कालोनी निवासी मनमोहन व्यापारी हैं और मां नीतिमा गृहणी हैं। उनका पुत्र हर्ष तनेजा का कहना है कि वह पढ़ लिखकर आईएएस बनना चाहता है। छात्र का कहना है कि उसने दिन में 8 से लेकर 10 घंटे तक परीक्षा की तैयारी की। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व अध्यापक व अध्यापिकाओं को दिया है। इसी स्कूल के छात्र सागर खुराना ने 91.2 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र सागर खुराना का कहना है कि वह पढ़ लिखकर प्रोफेसर बनना चाहता है। छात्रा निष्ठा जैन ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा का कहना है कि वह इंजीनियर बनना चाहती है। अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व अध्यापक व अध्यापिकाओं को दिया।
प्रोफेसर बनना चाहती है अशबा अली
खतौली। मोहल्ला लाल मोहम्मद की रहने वाली गोल्डन हार्ट एकेडमी की छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया। छात्रा के पिता जमशेद अली स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं। छात्रा का कहना है कि वह आगे पढ़ लिखकर प्रोफेसर बनना चाहती है। बेटी की सफलता को लेकर पिता जमशेद अली व मां निगारजहां, बहन जियामा, इरामा अली व भाई हम्माद अली ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।