फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के प्रति जागरुकता को रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के प्रति जागरुकता को रैली निकाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जन जागरूकता अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने साइकिल-बाइक रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ आयुर्वेद चिकित्सा बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा ने किया।
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस पर राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आयुष चिकित्सा बोर्ड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि डेंगू का प्रकोप हम पिछले दिनों अपने जिलों में देख चुके हैं। इसके प्रति जन जागरूकता जरूरी है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने कहा कि हमें डेंगू का प्रकोप कम करने के लिए अपने घर या आसपास पानी एकत्र नहीं होने देना है। घर के बर्तनों, कूलर, पानी की टंकी, घरों के आसपास पड़े टायर, टूटे लोहे व प्लास्टिक के पात्रों में पानी न एकत्र होने दें, क्योंकि मच्छर इन्हीं में पनपते हैं। मच्छर के काटने से बचने के लिए शरीर को अधिक से अधिक ढकने के लिए उपयुक्त कपड़े पहने तथा मच्छरदानी एवं अन्य उपायों का प्रयोग करें। सीएमओ कार्यालय से सुभाषचंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर डेंगू के प्रति जनजागरूता साइकिल-बाइक रैली को रवाना किया। रैली विभिन्न रास्तों से होते हुए वापस सीएमओ कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस रैली में मलेरिया विभाग एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही आम जनमानस ने भी हिस्सा लिया। डॉ एसके अग्रवाल, डॉ गीतांजलि वर्मा, पुष्पा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें