पुरकाजी। रमजान माह को लेकर रविवार को थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें इंस्पेक्टर विजय सिंह ने मौजूद लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व मुस्लिम समाज का मुख्य पर्व है इसमें अगर आप लोगों का किसी से गिला शिकवा है तो उसे दूर कर रूठे हुए व्यक्ति को मनाने का प्रयास करें। इस दौरान मुफ्ती तनमीक अहमद, हाफिज अजीज अंसारी, नूरहसन फरीदी, भारत भूषण खुल्लर, काला हाजी, निसार सभासद, मोहसीन अहमद, मौहम्मद सुलेमान, इस्तखार अहमद, मुकर्रम फरीदी, यासीन कुरैशी, हरिराम सक्सेना, विरेन्द्र सिंह, डा ओपी गौतम, के पी सिंह, पप्पू धीमान, अनिल वर्मा आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
दो का शांति भंग में चालान।
पुरकाजी। पुलिस ने ग्राम भैंसानी निवासी महिला की शिकायत पर रविवार को उसके पति कर्मबीर व ग्राम अब्दुलपुर निवासी रणबीर का गांव के ही एक दंपति के साथ मारपीट करने के आरोप में शांति भंग की धारा में चालान किया है।