फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को गैस कनेक्शन वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पात्रों को गैस कनेक्शन वितरित किए
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे के वाल्मीकि मंदिर परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष ने 23 पात्रों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर आदि वितरित किए।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वाल्मीकि मंदिर पर आयोजित एक कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने शाहपुर इंडेन उैस एजेंसी की ओर से 23 पात्रों को गैस कनेक्शन के साथ गैस सिलेंडर , चूल्हा व अन्य सामान वितरित किए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा यह योजना चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत निर्धन और असहाय लोगों को गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं, जिससे वह अपनी रसोई में लकड़ी के चूल्हे से मुक्ति पा सके और प्रदूषण मुक्त होकर भली प्रकार अपना जीवनयापन कर सके । इस दौरान नगर पंचायत सभासद संजय सौदाई , डॉ प्रवीण कुमार , महंत राजेश गिरि, जितेंद्र धवन, लक्ष्मी चंद , वेदप्रकाश , जयचंद , निशा देवी , सुनीता देवी , गीता देवी , रोशन देवी आदि के अलावा गैस एजेंसी कर्मी जितेंद्र कुमार, खालिद मौजूद रहे । उधर, गांव उमरपुर में ग्राम प्रधान अथर हसन ने पात्र लोगों को गैस कनेक्शन वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें