फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यम को उप राष्ट्रपति ने प्रदान की डीएम की डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के डॉ सत्यम राजवंशी ने चिकित्सा में डीएम की डिग्री हासिल की है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उन्हें उपाधि प्रदान की। उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चिकित्सक डॉ सुशील राजवंशी के पुत्र डॉ सत्यम राजवंशी को बृहस्पतिवार को दिल्ली में राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में आयोजित समारोह में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने डीएम कार्डियोलोजी की उपाधि प्रदान की। एमबीबीएस और एमडी करने के बाद उन्होंने डीएम की पढ़ाई की। हृदय रोग चिकित्सा की सर्वोच्च उपाधि डीएम कार्डियोलोजी में उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। बेटे की उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। डॉ सुशील राजवंशी और उनकी पत्नी मीनाक्षी का कहना है कि बिना किसी कोचिंग के उसने यह सब हासिल किया। सत्यम की पत्नी आक्षी भी रेडियोलोजी में एमडी कर रही है। सत्यम का कहना है कि वह जनपद में रहकर ही लोगों की सेवा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें