फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने जापान में जमाई भारत की धाक

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली।
विज्ञापन

रायपुर नंगली गांव के धावक राहुल कुमार ने टोक्यो में भारत की धाक जमाई है। 100 मीटर फर्राटा दौड़ में उसने देश के लिए रजत पदक जीत कर जापान में तिरंगा फहराया है। इससे पूर्व श्रीलंका में गोल्ड मेडल जीतकर इस धावक ने उपलब्धि की मिसाल कायम की थी।
खतौली ब्लाक के गांव रायपुर नंगली निवासी किसान राकेश कुमार सैनी का होनहार बेटा राहुल कुमार आईआईटी मेरठ से कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामी अस्सिटेंट (सीओपीए) का डिप्लोमा कर रहा है। वह पिछले तीन माह से दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा है। कोच सुनीता राय ने उसे दौड़ में निपुण किया। इंडिया की ओर से राहुल का चयन जापान की राजधानी टोक्यो में हुई यूथ नेशनल एथलेटिक्स गेमयून के लिए हुआ था। टोक्टो में यह प्रतियोगिता 19 से 24 मार्च तक आयोजित की गई। राहुल ने अंडर-17 में 100 मीटर की दौड़ 12.6 सेकेंड में पूरी कर दूसरा स्थान पाया और रजत पदक प्राप्त किया। राहुल ने रजत पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


श्रीलंका में गोल्ड मेडल जीता
राहुल ने पिछले वर्ष श्रीलंका में आयोजित 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया था। दौड़ प्रतियोगिता में उसने श्रीलंका में देहरादून के धावक निसार अहमद को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता था। राहुल ने बताया कि उसने नेपाल, गाजियाबाद, हरिद्वार, सोनीपत में आयोजित हुई दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड व रजत पदक जीते हैं।
विज्ञापन


परिजनों में खुशी का माहौल
रायपुर नंगली में गांव के बेटे राहुल की सफलता पर खुशी का माहौल है। पिता राकेश कुमार, दादा रमेश व दादी बिमला उसकी कामयाबी से गौरवान्वित है। परिजनों ने मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया। परिजनों को बधाई देने को तांता लगा हुआ है। ग्रामीण उसके लौटने का इंतजार कर रहे है। गांव आने पर उसके भव्य स्वागत की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें