फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में जगाएं क्रांतिकारियों जैसी ललक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी।
विज्ञापन

शहीद दिवस पर कस्बे के बस स्टैंड परिसर में चेयरमैन जहीर फारुकी की ओर से एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुंबई से आए कलाकारों ने देश भक्ति के गीत सुनाकर दर्शकों के दिलों में शहीदों की याद ताजा की। वहीं, वक्ताओं ने कहा कि युवाओं में महान क्रांतिकारियों जैसी देशभक्ति, ललक पैदा की जाए। युवा पीढ़ी महान पुरुषों के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम से पहले लोगों ने सूली वाला बाग पहुंचकर सामूहिक रूप मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। हिंदुस्तान को आजाद कराने के लिए लाखों हिंदू-मुस्लिम-सिक्ख भाइयों ने कुर्बानियां दी हैं। उनकी कुर्बानी को हमेशा याद रखकर उनके नक्शे कदमों पर चलना चाहिए। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि सूली वाला बाग को लेकर कहा कि सैकड़ों शहीदों की शहादत का गवाह है, मगर आज तक शहादत के नाम पर यहां एक ईंट तक नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश तभी आगे बढे़गा जब हिंदू-मुस्लिम साथ चलेगा। इस तरह के आयोजन होने से लोगों में देश भक्ति की भावना बढेे़गी। इसके बाद मुंबई से आए कलाकार रहमान अली, हुमायूं कबीर, पल्लवी पटेल, शाहवेज आलम आदि ने बंदे मातरम्, मेरा रंग दे बंसती चोला सहित कई अन्य देश भक्ति से गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मोहसीन खान, संजय चौधरी, इरशाद फरीदी, मोहसीन अहमद, अफसर अली, नूरहसन फरीदी, शकील खान, अकील खान, सददू, रियासत खलीफा, नदीम कुरैशी, खुर्रम, आलम कुरैशी, शाहनावाज खान, कुलवंत सिंह, सरदार जसविंद्र सिंह, सन्नी गुर्जर, सद्दाम फरीदी, सरताज फरीदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें