मेकिंग प्रतियोगिता में दीपा रही प्रथम
मुजफ्फरनगर।
एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बीएससी ( गृह विज्ञान) संकाय की छात्राओं की प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने अन उपयोगी सामान से शानदार मेकिंग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ सचिन गोयल और विभागाध्यक्ष डॉ दीपक मलिक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपा, द्वितीय स्थान आंचल त्यागी व तृतीय स्थान शिवांगी और सांत्वना पुरस्कार कीसा व रूपा ने प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ सचिन गोयल ने छात्राओं से भविष्य में भी आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने का अनुरोध किया, ताकि छात्राएं अपने व्यक्तित्व में निरंतर निखार ला सकें। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ रवि जैन और एकता मित्तल रहे। संचालन डॉ मोहिनी पंवार और निगार ने किया। प्रतियोगिता में अंशुल, ज्योति, निशा, रीता, आंचल, निदा, साधना, ज्योति, भारती, मुस्कान, पायल, फरहत, प्रीति, अंशिका, निशु, नगमा, नेहा, वैशाली, दीपा, अरुणा, अंशिका, दीपशिखा, काजल, नैना, आरती, कविता ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डॉ नावेद अख्तर, डॉ रवि अग्रवाल, मानसी अरोरा, डॉ विकास सिंधि, स्वाति सिंह, शिया पाल, मोनिका कटारिया, गौरव शर्मा, साक्षी, पूनम शर्मा, वंदना, सुकीर्ति, सौरभ शर्मा, कमर रजा, अंकित धामा, सपना, सोनम, लवि चौधरी, रितिका साहनी, मासूमा, कृष्ण कुमार, कुशलवीर, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि सहयोग रहा।