मुजफ्फरनगर। भारतीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि दर्शन लाल ने कहा कि मानव जीवन के स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजन हुआ।
उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. दर्शन लाल अरोरा एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि योग मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। पीएम नरेंद्र मोदी योग को अंतर्राष्ट्रीय आयोजन बनाने में सफल हो पाए हैं। हमें इसके प्रति जागरूकता लानी होगी। इंटरनेशनल न्यूरोपेथी ऑर्गेनाइजेशन के संरक्षक ईएनटी सर्जन डॉ. एमके तनेजा ने कहा कि असंतुलित एवं अनियमित जीवन शैली ही रोगों का मुख्य कारण है। हमें अपनी जीवन शैली में योग और प्राणायाम को स्थान देना होगा। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. तारिणी तनेजा ने बांझपन विषय पर अपना व्याख्यान दिया। संचालन संजीव शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य भूदेव सिंह और नीरू शर्मा को को सम्मानित किया गया। सेमिनार में मुख्य रूप से गीता जैन, पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाषचंद शर्मा, रेणू गर्ग, संजय मित्तल आदि लोग मौजूद रहे।