फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपने पाल कर विद्यार्थी कामयाबी की राह चुनें

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें किसान सेवा सहकारी समिति के सभापति कुबेर दत्त त्यागी ने कहा कि ग्रामीण अंचल से जुड़े विद्यार्थी बड़े सपने पालकर कामयाबी की राह चुनें।
विज्ञापन

बुधवार को कॉलेज प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धाओं से ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं का आगे बढ़ने का मौका मिलता है। लक्ष्य निर्धारित कर हौंसले के साथ आगेे बढ़कर युवा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकते है। छात्र-छात्राएं आत्म विश्वास, कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कॅरियर की राह चुनें। उन्होंने मेहंदी प्रतियोगिता में शगुन शर्मा, शिवानी त्यागी और आंचल त्यागी को क्रमश: प्रथ्रम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया। स्पीच प्रतियोगिता में आकृति त्यागी, अरुण शर्मा, कनिका शर्मा, आंचल त्यागी एवं वेस्ट मेटेरियल की उपयोगिता में राधा, पूनम, अंजुल और शालिनी शर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक रंगों से रंगोली सजाई। पूनम, दीपिका, पायल, कनिका और दीपा शर्मा विजेता बनी। वहीं भारती, नीतू, मीनू, पूजा और नेहा के ग्रुप को दूसरा स्थान मिला। उधर, कस्बे की सहकारी समिति में नवनियुक्त सभापति कुबेरदत्त को प्रबंधक राकेश वशिष्ठ ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन सत्यावती वर्मा ने किया। प्राचार्या डॉ. सविता वशिष्ठ, भाजपा नेता मनीष गर्ग, रमेश चंद त्यागी, शिवानी त्यागी, डॉ. बबीता गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें