भाकियू ने सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पर गन्ने की पर्ची पर ओवर काटने और गन्ना सचिव के किए गए तबादले को रुकवाने को तालाबंदी कर चार घंटे तक धरना दिया।
भाकियू के ब्लाक उपाध्यक्ष संजीव भारद्वाज, महामंत्री आदेश के नेतृत्व में रोहाना कलां, रोहाना खुर्द, बहेड़ी, बड़कली, अखलौर, मलीरा, रेई आदि के किसानों ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर समिति कार्यालय पर चार घंटे तक तालाबंदी कर धरना दिया। किसानों ने विरोध जताया कि गन्ने की पर्चियों से काटा गया ओवरलोड और पेराई 2016-17 में बढ़ाए गए सट्टा पर्ची दो रुपये की गई कटौती और किसानों के केसीसी कार्ड पर सात प्रतिशत लगाए गए ब्याज की जगह 4 प्रतिशत लागू किए जाने की मांग की। पेराई सत्र के चलते सचिव नरेश कुमार का किया गया तबादला निरस्त करने की मांग को लेकर पांच सूत्रीय मांगपत्र डीसीओ के प्रतिनिधि के रूप में डिप्टी संजीव मोहन भसीन को ज्ञापन सौंपा, जिस पर उन्होंने किसानों को उनकी मांगों को पूरी करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ प्रमोद, पंकज भगत, दीपक भारद्वाज, संजय त्यागी, बुद्धू आदि किसान मौजूद रहे।
---