मुजफ्फरनगर। अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय ने ग्रामीण क्षेत्र में बकाया वसूली के लिए मोबाइल भुगतान वाहन का शुभारंभ किया। गांवों में शिविर लगातार सीधे पैसा जमा किया जा सकेगा। अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय ने अपने कार्यालय से मोबाइल विद्युत वाहन का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस वाहन से आम जनता को सीधे लाभ होगा। विभाग की वसूली में भी तेजी आएगी। गांवों में शिविर लगातार सीधे पैसा जमा कराया जा सकेगा। ग्रामीण को पैसे की रसीद भी तुरंत दी जाएगी। उपभोक्ता पहले मैन्युअल जमा कराकर रसीद ले लेता था, अब ऐसी व्यवस्था नहीं है।