फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से दुकानदारों की बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। नगर के राजीव मार्केट में निकासी की माकूल व्यवस्था नहीं होने से दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पंचायत चेयरमैन से गंदे पानी के निकासी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय के बराबर में राजीव मार्केट कस्बे में प्रवेश करने का मुख्य मार्ग है। यहां सड़क नीची होने के कारण अरसे से पानी निकासी प्रभावित है। लोगों का कहना है कि आधे कस्बे के गंदे पानी की निकासी इस रास्ते से होकर खुसरोपुर मार्ग पर बड़े नाले में गिरता है, लेकिन कुछ लोगों ने नाले में बंद लगाकर पानी से खेतों की सिंचाई की जा रही है। जिससे नगर पंचायत की टंकी के ओवरफ्लो एवं बरसात के दिनों में राजीव मार्केट में सड़क पर करीब एक फीट तक पानी भर जाता है। दोनों तरफ कई दर्जन दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को पूरे दिन पानी भरने से गांव से आने दुकानदारों की दुकानें भी नहीं लगा पाए। इस मार्केट के निकट स्थित जय हिंद इंटर कॉलेज में आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ती है। मतलूब राइन, गुलफाम त्यागी, मेहरबान, पप्पू अंसारी, महबूब, हाजी मीरा, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष से पानी निकासी कराने की मांग की है। उधर, चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने बताया कि पानी निकासी कराने के लिए शीघ्र ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें