जिलेभर के डीजे संचालकों और बैंड मालिकों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
डीजे संचालक और बैंड मालिकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश के नाम पर पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। इस व्यवसाय से जुडे़ लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। परमीशन के लिए कलक्ट्रेट में एकल खिड़की की व्यवस्था की जाए। इस समय परमीशन के लिए डीजे संचालकों को कई दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रात में दस बजे के बाद डीजे बजाने पर उनके खिलाफ केस दर्ज न करें, दूल्हेे के परिजनों के खिलाफ मुकदमा करें। आयोजनकर्ता के दबाव में ही डीजे बजता है। नवीन गोयल, जितेंद्र कुमार, प्रेम कुमार, राजू, मोंटी कुमार, भूरा, आकाश, अंकुर सैनी, सोनू, विक्की, विनय, प्रमोद राणा आदि रहे।
कासगंज की घटना पर ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। फलाहे इंसानियत ने कासगंज घटना को लेकर राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। पुलिस पर मुस्लिम युवकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद खालिद कासमी, नूर इलाही साबरी, शमशाद कुरैशी, हकीम रब्बानी, साजिद हसन, शौकत अंसारी, शमीमुल हसन आदि रहे।
कलक्ट्रेट में धरना दिया
मुजफ्फरनगर।
भारतीय विकास पार्टी ने कश्यप और प्रजापति समाज के लोगों को एससी में आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान विजय कश्यप, किशनलाल कश्यप, अशोक प्रजापति, नमन प्रजापति, योगेंद्र कश्यप, नवीन कश्यप, अमन, विवेक आदि मौजूद रहे।