फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसो में एक की मौत, चार गम्भीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार गंभीर
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
मेरठ-करनाल हाईवे पर दो बाइक सवारों की भिडंत में बाइक सवार दो व्यक्तियों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। दूसरी घटना में एक बाइक सवार तीन युवक सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गए। इस घटना में तीनों युवक घायल हो गए। गंभीर अवस्था में तीनों को मेरठ चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मेरठ जनपद के सरधना थाने के गांव मुल्हैड़ा निवासी अमित (27) अपने रिश्तेदार भमौरी निवासी लीलापत उर्फ नीलू (48) के साथ बाइक से शामली से अपने गांव वापस आ रहा था। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव गढ़ीसखावतपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रहे युवक से अमित की बाइक टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार अमित व लीलापत सड़क पर गिर गए। दोनों के सिर डिवाइडर से टकरा गए। हेलमेट नहीं होने के कारण दोनों बाइक सवार घायल हो गए। इस घटना में लीलापत की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही यूपी डायल 100 व गढ़ी सखावतपुर चेक पोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अचेत अवस्था में लीलापत को तथा गंभीर अवस्था में अमित को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने लीलापत को मृत घोषित कर दिया। गंभीर अवस्था में घायल अमित को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक लीलापत के परिजनों को दी। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने लीलापत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना, कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली निवासी शाहरुख, विरेंद्र और शादाब बाइक से बृहस्पतिवार को अपने गांव से बुढ़ाना आ रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव गढ़ीसखावतपुर चौपले पर सड़क पार करते समय उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इस घटना में तीनों युवक घायल हो गए। गंभीर अवस्था में तीनों को मेरठ रेफर किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें