फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ शिकायते

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ शिकायतें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एडीएम वित्त सियाराम मौर्य ने बताया कि मुजफ्फरनगर-सहारनपुर वाया देवबंद मार्ग एसएच-59 पर टोल प्लाजा के लिए ग्राम रोहाना खुर्द में अतिरिक्त भूमि आपसी सहमति से क्रय किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। उपशा के प्रतिनिधि के रूप में संविदा पर कार्यरत डिप्टी कलेक्टर हीरालाल कार्य कर रहे थे, वह रिटायर हो गए हैं। इसके बाद भी किसानों से संपर्क करने की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, लखनऊ को शिकायत मिली है कि भूमि क्रय किए जाने के संबंध में उपशा के प्रतिनिधि के रूप में संविदा पर कार्यरत सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर हीरालाल सिंह संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर अनुश्रवण का कार्य कर रहे हैं। 30 नवंबर 2017 को सेवा समाप्ति होने के पश्चात भी उनके द्वारा जिला प्रशासन से संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, जो कि उचित नहीं है। हीरालाल सिंह सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर के विरुद्ध गंभीर शिकायतें भी प्राप्त हुई है। सभी अधिकारियों से उन्हें सूचना नहीं देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें