फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने प्रधानाचार्यों को सौंपे लिफाफे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने प्रधानाचार्यों को सौंपे लिफाफे
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। थाना भोपा प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से नववर्ष के बधाई संदेश के अलावा महिला हेल्पलाइन 1090 का प्रयोग व आपातकालीन अवस्था में बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स तथा प्रत्येक स्कूल में 100 छात्राओं पर एक शक्ति परी के गठन को लेकर फार्म को लिफाफों में रखकर क्षेत्र के स्कूलों के सभी प्रधानाचार्यों को दिए जा रहे हैं। शक्ति परी के लिए योग्यता कक्षा 11 व उससे ऊपर तथा आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। शक्ति परी को पुलिस विभाग द्वारा पहचान पत्र जारी किया जाएगा। शक्ति परी द्वारा महिलाओं का उत्पीड़न रोकने, हादसों में घायल व्यक्ति व रोगी महिला को अस्पताल में भर्ती कराने आदि में शासन प्रशासन का सहयोग करने में भूमिका निभानी होगी। शक्ति परी द्वारा किए गए अच्छे कार्यों का लाभ उसे भविष्य में मिलेगा।
विज्ञापन


मारपीट करने का आरोप
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव मोरना निवासी सुनील कुमार पुत्र हंसराज ने बताया कि बुधवार देर रात को जब वह अपने साथी सोनू पुत्र ऋषिपाल निवासी चौरावाला, रियाज पुत्र अनवर निवासी बेहड़ा सादात मुजफ्फरनगर के साथ मोरना आ रहे थे। इस दौरान कार ने उनका पीछा किया तथा कई बार कार को ओवरटेक कर परेशान किया तथा मोरना में आते ही उसकी कार के आगे कार लगा दी, जिसमें से चार लोग उतरकर आए। इन लोगों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पीड़ित युवकों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें