फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मखियाली-मदीना के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मखियाली-मदीना के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव मखियाली और मदीना कालोनी के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर रखा है, लेकिन एक साल से कार्ड नहीं मिले हैं। इससे उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। राशन डीलर भी मनमानी कर रहा है। पीड़ितों ने राशन कार्ड बनाए जाने की डीएम से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मदीना कालोनी और मखियाली के लोगों ने मोहम्मद नजर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि लोकवाणी केंद्रों से राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया हुआ है। फार्म भरकर विभाग के पोर्टल पर भी डाल दिया गया, लेकिन एक साल हो गया। उनके राशन कार्ड नहीं बन सके हैं। लगातार विभाग में चक्कर लगाने के बाद भी कोई हल नहीं हो सका है, जिससे पीड़ितों को राशन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा राशन डीलर भी गांव में मनमानी से राशन का वितरण कर रहा है। पीड़ितों ने डीएम को दिए ज्ञापन में आगामी तिथि पर बंटने वाले राशन से पहले राशन कार्ड बनाए जाने की गुहार लगाई है। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस दौरान नदीम, सलमा, महमूद, मुसर्रत, शहनाज, मोहसिना, फरीदा, सतमीना, हीना, हसीना, शबनम, सरला, मिथलेश, समुंद्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ृ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें