चरथावल/मीरापुर। कस्बे के स्कूलों में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने बच्चों को जवाहर लाल नेहरू को आदर्शों को जीवन में अनुसरण करने को प्रेरित किया।
आईजी पब्लिक स्कूल और नालंदा पब्लिक स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आईजी स्कूल में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में नर्सरी के बच्चों अफगान, तारिक, रिहान, भूमि ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य खेलों में शोएब, नयरा, शाहनवाज, मानसी को प्रथम स्थान मिला। प्रधानाचार्य रचना सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। नालंदा पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। वॉलीबाल मैच, नॉट रेस, टंग ऑफ वार, गेट ऑफ स्कूल, सैकरेस, लैमन रेस का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने बाल दिवस के महत्व को प्रस्तुत किया।
उधर, मीरापुर में बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज में जवाहर लाल नेहरू के 128वें जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा सना जैदी व उत्सव शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किये।संचालन शेखर सिंह ने किया। प्रधानाचार्य सुनील गोयल, अंजू रानी, वेद प्रकाश, शिव कुमार, सेवाराम, अनुज कुमार, अंकुर कुमार आदि सक्रिय रहे।