सिविल लाइन पुलिस ने डमी मोबाइल फोन से लोगों को ठगने वाले युवक को को पकड़ा है, जिसके पास से 100 डमी मोबाइल फोन और एक ई-रिक्शा बरामद हुई है, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।
सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि कमला नेहरू वाटिका के पास कुछ युवक डमी मोबाइल के जरिए लोगों से ठगी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इरफान निवासी किदवईनगर को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए युवक के पास से 100 डमी मोबाइल और एक ई-रिक्शा बरामद की। पुलिस ने बताया कि फरार हुए उसके साथी किदवई नगर के चांद मिया और सुक्का है, जिसकी तलाश की जा रही है।
मोबाइल डमी से युवक को ठगा
मुजफ्फरनगर। भोपा के गांव कादीखेड़ा के लोकेश से डमी मोबाइल के जरिये ठगी की गई। उसने सिविल लाइन पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह शनिवार को नौकरी के लिए मुजफ्फरनगर आया था। रास्ते में उसे कुछ युवक मिले और उन्होंने पांच हजार रुपये में उसे महंगा स्मार्ट फोन देने की बात कही। उसने मोबाइल हैंडसेट चेक करना चाहा, तो युवकों ने उसे स्मार्टफोन चेक कराया। इसके बाद उसे स्मार्ट फोन दे दिया और उससे पांच हजार रुपये ले लिया। मोबाइल बेचने वाले वहां से बाइक पर सवार होकर चले गए। कुछ देर उसने स्मार्ट फोन में सिम डालना चाहा तो पाया कि वह केवल डमी मोबाइल फोन है। पुलिस ने ठगी को मामला दर्ज कर लिया है।