फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबुल की दुआओं के साथ नौ कन्याएं चलीं ससुराल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबुल की दुआओं के साथनौ कन्याएं चलीं ससुराल
विज्ञापन

तितावी। बाबुल के आंगन से नौ कन्याओं की सामूहिक रूप में डोली उठी। बाबुल की दुआएं और नम आंखों से बेटियां ससुराल के विदा हो गईं। अटाली में हुए सामूहिक विवाह समारोह में एक प्रेमी जोड़े का भी आशियाना बसाया गया। कन्याओं को आशीर्वाद देने के लिए खाप चौधरियों के साथ सांसद और विधायक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बघरा ब्लाक के गांव अटाली चरौली के एतिहासिक शिव मंदिर पर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन मंदिर कमेटी और सामाजिक कार्यकर्ता धीरज लाटियान के प्रयासों से किया गया। अनेक गांवों की नौ निर्धन कन्याओं की पूरे रीति-रिवाज से शादी कराई गई। समारोह में परिजनों की सहमति से एक प्रेम विवाह भी कराया गया। इस मौके पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पूरब में सामूहिक विवाह का प्रचलन आम है। इस तरह के सामूहिक विवाह से समाज का उत्थान होता है। साथ ही दहेज प्रथा जैसी बीमारी पर ऐसे प्रयास कड़ा प्रहार है। यह समाज के लिए एक अच्छा कदम है। सामूहिक विवाह में नौ लड़कियों की शादी कराई गई, जिनमें दो लड़की हैदरनगर-जलालपुर, तीन लड़की मुकंदपुर, एक लड़क़ी खामपुर बड़ौत, एक लड़की कुतुबगढ़, एक लड़की लोई की रही। जिनकी रीति-रिवाज से शादी कराई गई, जबकि एक सर्वजातीय प्रेम विवाह भी हुआ। शामली की युवती और युवक लांक पेलखा का है, जिनका प्रेम विवाह कराया गया। समारोह में कुल नौ कन्याएं बाबुल के आंगन से ससुराल के लिए विदा की गईं। युवतियों को विदा कर परिजनों की आंखें छलक आईं। कार्यक्रम में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, विधायक विजय कश्यप, लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह, निर्वाल खाप के चंद्रवीर सिंह और बघरा क्षेत्र के ग्राम प्रधान मौजूद रहे। उधर, शिव मंदिर परिसर में कराए गए सामूहिक विवाह समारोह में युवती, युवक के परिजनों के साथ रिश्तेदार भी मौजूद रहे, जबकि समारोह में अटाली गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने कन्याओं को आशीर्वाद देकर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें