फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गोली मारकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने खुद गोली मारकर जान दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
रामपुर चौराहे पर रहने वाले एक युवक ने शनिवार देर रात अपने मकान में कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक काफी दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में बताया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर कोतवाली के गांव मलीरा निवासी अश्वनी उर्फ सोनू पुत्र महेंद्र काफी समय से छपार क्षेत्र के रामपुर चौराहे पर रह रहा था। शनिवार देर रात को वह अपने कमरे में गया और तमंचे से कनपटी पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा और शव के पास पड़ेे तमंचे को भी कब्जे में ले लिया। शहर कोतवाल संजीव शर्मा ने बताया कि परिजनों का कहना है कि सोनू कुछ समय से किसी बात को लेकर तनाव में रह रहा था, इसी के चलते उसने जान दी है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन


मांग पूरी होने तक काम पर नहीं लौटेंगी आंगनबाड़ी
मुजफ्फरनगर। अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को धार देना प्रारंभ कर दिया है। शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर छठे दिन भी धरना जारी रहा। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने धरने पर कहा कि जब तक हमारे हितों को लेकर सरकार गंभीरता के साथ फैसला नहीं करती है तब तक हम काम पर नहीं लौटेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ ही उनके क्रियान्वयन के लिए सकारात्मक नजरिये के साथ सहयोग करती हैं। चुनावों के समय भी सर्वाधिक कार्य आंगनबाडी कार्यकत्रियों से ही लिया जाता है। इसके बावजूद भी सरकार हमारे हितों को लेकर कोई भी सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं अपनाती हैं। धरने पर अजब सिंह, राकेश शर्मा, संगीता, बबीता, संतोष, ऊषा, सुनीता, जयंती, मंजू, मीना वर्मा, दीपमाला, अनीता, सीमा, सरिता, गीता, सुषमा, ममता प्रजापति, सोनू, सुमन, मोनिका पल्लवी, सरोज, नीलम त्यागी, सुशील रानी, सत्यवती, रंजीता सैनी व आशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दस नवंबर तक बंटेगा तेल
मुजफ्फरनगर। डीएसओ ध्रुवराज यादव ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को 3.5 लीटर एवं पात्र गृहस्थ कार्डधारकों को 2 लीटर प्रति कार्ड मिटटी तेल का वितरण किया जाएगा। माह अक्तूबर का मिटटी तेल का जिला स्तर पर आवंटन एवं उठान पांच नबंवर तक तक तथा सामान्य जनता के मध्य समुचित प्रचार-प्रसार कराकर दस नवंबर तक वितरण कराया जाएगा। मिटटी तेल का मूल्य दूरी के दृृष्टिगत 22.45 से 22.75 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें