फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकाली
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। केके जैन महाविद्यालय की छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
रैली का शुभारंभ प्राचार्य डा. अरविंद राणा ने किया। रैली रेलवे रोड, जानसठ तिराहा, जीटी रोड, सैनी नगर होते हुए डिग्री कालेज पहुंच कर समाप्त हुई। छात्र-छात्राओं ने कालेज परिसर तथा रेलवे रोड पर अभियान चला कर सफाई की। रैली में शामिल शिवानी पाल, अंजलि सोम, अर्पण, पूजा, संतरेश आदि स्वयंसेवकों तथा कैडेटस ने रास्ते में कई स्थानों पर सफाई की। डा. अल्पना गर्ग, राहुल माहेश्वरी, पारूल, दीप्ति जैन आदि का सहयोग रहा। चित्रकला प्रतियोगिता ने पारूल ने बाजी मारी
विज्ञापन

खतौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर संस्कार भारती की ओर से मेरठ में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में केके जैन महाविद्यालय की एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा पारूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डा. अरविंद राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में चित्रकला विभाग के 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। महाविद्यालय को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें