फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर में भव्य राम बारात निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर में भव्य राम बारात निकली
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में श्री रामलीला समिति के बैनर तले श्रीराम बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर श्रद्धा पूर्वक स्वागत किया गया।
शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह ने भगवान राम की आरती उतार कर किया। शोभायात्रा में भगवान गणपति, हनुमान जी, केरल ग्रुप डांस, राधा कृष्ण, मां काली, दुर्गा समेत विभिन्न प्रकार की 24 झांकियां और पांच बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। शांति व्यवस्था के लिए मीरापुर, रामराज पुलिस, पीएसी के साथ सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप आदि सक्रिय रहे। बारात व्यवस्था में दीपक गोयल, रोहित माहेश्वरी, राजपाल, प्रदीप गोयल, गौरव भटनागर, अनिरुद्ध गोयल, धनेश बंसल, योगेश राजवंशी, पंकज खत्री, पंकज गंगपुरी, रामकुमार, विवके वर्मा, सुनील कुमार, नीरव अग्रवाल, चौधरी सुभाष सिंह, दीपक प्रजापति आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन


रामलीला का शुभारंभ
रोहाना (मुजफ्फरनगर)। ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साहपूर्वक रामलीला का शुभारंभ हुआ। रोहाना शुगर मिल के प्रांगण में प्रधान प्रबंधक सुनील दत्त ने भगवान गणेश को तिलक कर रामलीला का शुभारंभ किया। वहीं, रोहाना कलां में विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने बाबा चंद्रभान रामलीला का उद्घाटन किया। कमेटी अध्यक्ष सुशील त्यागी, मिट्ठू, विदुर, नीरज त्यागी, टीनू, कलवा, श्रवण आदि मौजूद रहे।

राम ने तोड़ा शिव का धनुष
भोपा। कस्बे में चल रही रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला दिखाई गई। रामलीला के पात्रों द्वारा लक्ष्मण-परशुराम संवाद, जनक दरबार में सीता स्वमंवर की घोषणा आदि की लीला का सुंदर मंचन किया गया। दूसरी ओर कस्बे में ही पुरातन रामलीला कमेटी की ओर से प्रोजेक्ट से रामलीला दिखाई जा रही है। युवा रामलीला कमेटी की ओर से राम बारात निकाली गई। राम बारात में सुंदर झांकियों आकर्षण का केंद्र रही। हरीश कांत शर्मा, मुकेश शर्मा, श्यामवीर, तरुण धीमान, योगेश सैनी, अनिल कांत शर्मा, अमरपाल सैनी, अंकित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


गंगा में डुबकी लगाई
फोटो...
मीरापुर। अमावस्या के अवसर पर गंगा बैराज पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर अपने पूर्वजों का पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन किया। प्रात: चार बजे से चले स्नान में दिन चढ़ते-चढ़ते बैराज पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अपने पूर्वजों को याद कर गंगा में डुबकी लगाई। घाट पर मौजूद पंडों को यथासंभव दान देकर पूर्वजों को याद किया। गंगा बैराज पर आने-जाने वालों को भी सड़क हादसे के बाद लगे जाम में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें