फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कानून मंत्री हंसराज ने भेंट की नई एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी ओमानंद को सौंपी गई चाबी
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। स्वामी कल्याणदेव अनुराधा धर्मार्थ चिकित्सालय शुक्रताल के असहाय, निर्धन और जरूरतमंद मरीजों के लिए नई एंबुलेंस दी गई है। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज ने अपने दिल्ली आवास पर भागवत पीठ श्रीशुकदेव आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती को एंबुलेंस की चाबी भेंट की।
विज्ञापन

शुकदेव आश्रम में देश के पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज की पुत्री अनुराधा की स्मृति में चैरिटेबिल हॉस्पिटल शिक्षाऋषि ने प्रारंभ कराया था। भागवत पीठ के मुख्यद्वार पर तीर्थनगरी में यह चिकित्सालय संचालित है। असहाय, निर्धन और जरूरतमंद मरीजों की सहायतार्थ ऑक्सीजन सिलेंडर, स्ट्रेचर आदि सुविधायुक्त एंबुलेंस चिकित्सालय को मिल गई है। कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल एवं केंद्रीय मंत्री हंसराज भारद्वाज ने सपत्नीक डिफेंस कालोनी दिल्ली आवास पर स्वामी ओमानंद सरस्वती को आमंत्रित कर नई एंबुलेंस भेंट की। भारद्वाज ने कहा कि वीतराग स्वामी कल्याणदेव जैसे जनसेवा कार्य करने से ही समाज और राष्ट्र की उन्नति होगी। इस दौरान ट्रस्ट सचिव केके विज, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें