फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान गणेश की महाआरती कर मांगी मन्नतें

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान गणेश की महाआरती कर मांगी मन्न्तें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में नई मंडी में चल रहे 11वां जन्मोत्सव कार्यक्रम में भगवान गणेश की महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की महाआरती कर मन्नतें मांगी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोहा।
मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ हर्षवर्धन जैन, अजय अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व भारत विकास परिषद समृद्धि के सदस्यों ने भगवान गणेश की महाआरती कराई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गणेश जन्मोत्सव में बच्चों और महिलाओं ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान समिति के संजय गर्ग, नरेश कुमार गुप्ता, विपुल भटनागर, देवेंद्र बंसल, सुनील अग्रवाल, देशपाल, दिनेश पाल, मनोज अग्रवाल, जगबीर सिंह, अमित बंसल, संदीप गोयल, विवेक त्यागी, समकित जैन, प्रवीण जैन, दीनदयाल भाटिया आदि मौजूद रहे। उधर, सनातन धर्म सभा भवन में चल रहे गणेश जन्मोत्सव में मंगलवार को सिद्घि विनायक की सहस्त्रों मोदकों से पूजा अर्चना की गई। पंडित राज भारद्वाज के निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान हुए। बुधवार सुबह को महायज्ञ का आयोजन होगा। दूसरी ओर भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपतिधाम में भी गणेश जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छाओं की ज्वाला खतरनाक है : ज्ञान सागर
मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन अतिशय वहलना में मंगल प्रवचन कर आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि अहंकार तो पराई चीज है। छल-कपट, मायाचारी वाले अस्वस्थ अधिक रहते हैं। इच्छाओं की ज्वाला अधिक खतरनाक है। महाराज जी ने कहा कि जो बनावटी जीवन जीते हैं, वह हमेशा दुखी होते हैं। सत्यम त्याग की भावना है। मनुष्य अपना सोने और खाने का टाइम निर्धारित करें। इससे जीवन शांति भरा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें