फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों की प्रतिभा को मिलेगा मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगी खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उप्र खेल भीमराव अंबेडकर संस्था जिले में अनेक प्रकार के खेलों का आयोजन करेगी। इसको लेकर पदाधिकारियों ने कहा कि हर जगह, हर खेल में प्रतिभाएं हैं, लेकिन उन्हें सही मुकाम नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए भीमराव अंबेडकर संस्था खेलों का आयोजन कराएगी।
विज्ञापन

ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल (जूनियर विंग) में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. भीमराव अंबेडकर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि खेलों के मामले में सरकार कोई सपोर्ट नहीं करती है। जिससे स्पोर्ट्स का बुरा हाल है। मुजफ्फरनगर खेल के मामले में पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि बच्चों, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेलने का मौका मिले तो प्रतिभाएं निखर सकती है। संस्था के पदाधिकारी राजकुमार चौधरी ने कहा कि भीमराव अंबेडकर संस्था जिले में 27 से 31 अगस्त तक 37 प्रकार के खेलों का आयोजन करेगी। जिसमें ग्रामीण अंचालों में छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा। बैडमिंटन, बॉलीवाल, क्रिकेट, शूटिंग के साथ अनेक खेल शामिल है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं। खेल में यूपी के करीब 65 जिलों से खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान राजकुमार चौधरी, अवधेश कुमार, केपी सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें