फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस, भीषण गर्मी से जनता हुई व्याकुल

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस, भीषण गर्मी ने किया व्याकुल, तापमान 39 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी ने एक बार फिर पांव पसार लिए हैं। मंगलवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर के समय गर्मी अपने उफान पर रही। हवा नहीं चलने से गर्मी का असर ज्यादा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही मौसम में भारी उमस रही। दिन में भीषण गर्मी से लोग परेशान दिखे। उमस के साथ गर्मी और हवाओं के नहीं चलने से गर्मी का असर ज्यादा रहा। भयंकर गर्मी के चलते दिन में बाजारों में सन्नाटे के हालात रहे। कई दिन बाद दोबारा शुरू हुई गर्मी से लोग एसी और पंखे का सहारा ढूंढते रहे। सार्वजनिक स्थलों और वृक्षों के नीचे भी हवा के नहीं चलने से राहत नहीं मिली। गर्मी का असर बाजारों के साथ बस अड्डों, रेलवे स्टेशन पर भी रहा। गर्मी के कारण ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री बाजार में बढ़ी नजर आई। दिनभर लोग ठंडी हवाओं का इंतजार करते रहे। उमस में पसीना आने से अधिक खराब हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें