फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 39 गांवों के प्रधान सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 39 गांवों के प्रधान सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अपने गांवों को खुले में शौच से मुक्त करने वाले जिले के 39 गांवों के प्रधानों को डीएम जीएस प्रियदर्शी ने प्रशस्ति पत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कहा कि ग्राम प्रधानों को नियम, कानून और शासनादेश की जानकारी होनी चाहिए। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि गांव के झगड़े गांव में ही समाप्त हो जाएंगे तो पुलिस, काला कोट और नेताओं के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, इनसे बच जाओगे।
जानसठ रोड के एक बैंक्वेट हॉल में प्रधानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इस अवसर पर जिले के उन 39 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने गांव को ओडीएफ में शामिल कर दिया है। सभी प्रधानों को प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाया गया। डीएम जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि ग्रामों का विकास कराना प्रधानों का संवैधानिक दायित्व है। ग्राम प्रधान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक अवश्य पहुंचाएं। प्रधानों को नियम, कानून और शासनादेश की जानकारी जरुर होनी चाहिए। गांवों में खुली बैठक में प्रस्ताव तैयार होने चाहिए। डीएम ने कहा कि जिले के समस्त प्रधान अपने गांवों को खुले में शौचमुक्त करने के लिए अभियान चलाएं, जो प्रधान अच्छा कार्य करेगा, उसे सम्मानित किया जाएगा। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि ग्राम प्रधानों को यह प्रयास करना चाहिए कि वह गांव के झगड़े पंचायत कर निपटा लें। आपस में समझौते से पुलिस, कचहरी और नेताओं के चक्कर काटने से बच जाओगे। प्रधान अपने गांव के बीट आरक्षी एवं बीट दरोगा के लगातार सम्पर्क में रहें। थाना प्रभारी का नंबर अपने पास अवश्य रखें। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि प्रधान सरकारी योजनाओं के प्रति पूरी तरह जागरुक रहें। जिन प्रधानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनमें अलीपुर कलां की ओमकली, छतैला की तबस्सुम, भूराहेडी के नवीन राठी, घुमावटी के मांगेराम, जीवणा के सोहनवीर, शाहजुडडी के रोहित, कमालपुर के चंद्रपाल कितास के पवन, हुजुरनगर के इमरान, ज्ञानामाजरा के कंवरपाल, बिजोपुरा की नीता रानी, रई की सरला देवी, अमलासपुर की किरणदेवी, खामपुर के आमिर, बढीवाला के जुबेर, बामनहेडी के विनोद कुमार, कुटबी के लोकिंद्र, तितावी के राजबल, सांझक के लुकमान, रहमतपुर के बिंदू, मलपुरा की सविता, भंडूर के सेवाराम सैनी, किशनपुर की तरजुफाना, निरगाजनी की मंजू, रसूलपुर गढी के इस्तकार, नंगली महासिंह के अमित कुमार, नंगला कबीर के सुक्रमपाल, जडवड के मेहरचंद, चांदसमंद के सुधीर कुमार, टिटौडा के बिरमी, खांजापुर के कुलदीप, ताजपुर की गीता, दूधाहेड़ी के शोकिंद्र, चंदसीना की दिलावरी, बुआड़ाखुर्द के लख्मीचंद, खिंदड़िया के ऋतुप्रण, खोजा नंगला की आयशा, सुवाहेडी के एहसान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें