फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7904 आवेदकों ने छोड़ी कनिष्ठ सहायक की परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर कनिष्ठ सहायक के परीक्षार्थीयों के प्रवेश पत्र जांचते शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
7904 आवेदकों ने छोड़ी कनिष्ठ सहायक की परीक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा से 7904 आवेदक नदारद रहे। नगर के 14 सेंटरों पर यह परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह दस से 11.30 बजे तथा शाम को चार से 5.30 बजे की पालियों में परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। नोडल अधिकारी एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि शहर में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कुल 20 हजार आवेदक थे, लेकिन इनमें से 12 114 ही परीक्षा में शामिल हुए। शेष 7904 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले ही केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों को अच्छी तरह तलाशी लेने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। एडीएम ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें