फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों के हटाने पर 79 स्कूलों में ताले लटके       

Sat, 29 Jul 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।  सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षा मित्रों का समायोजन रद करने और उन्हें सहायक अध्यापक मानने से इंकार करने के बाद जिले के 79 स्कूलों में ताला लटक गया हैं। बीएसए ने ऐसे स्कूलों में अन्य स्कूलों से टीचर की व्यवस्था करने के आदेश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं।    
विज्ञापन

  
जिले में इस समय कुल 4194 शिक्षक कार्यरत हैं, इनमें 681 ऐसे शिक्षक है तो शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने हैं। इनके अलावा 740 शिक्षामित्र अलग से कार्य कर रहे हैं। शिक्षामित्रों से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों की वैद्यता समाप्त होने के बाद से जिले में 79 स्कूल ऐसे हैं जिनमें ताला लटक गया है। ये स्कूल शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों के भरोसे ही चल रहे थे।

इनमें खतौली ब्लाक में एक, शाहपुर में पांच, बुढ़ाना में 13, मोरना में 10, पुरकाजी में आठ, चरथावल में छह, जानसठ में साथ और बघरा ब्लाक में 15 स्कूलों में ताला लटक गया है। खतौली शहरी क्षेत्र में दो और मुजफ्फरनगर नगरीय क्षेत्र में 12 स्कूलों में तालाबंदी के हालात बने हैं। बीएसए चंद्रकेश यादव ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अन्य स्कूलों से शिक्षकों की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें