मुजफ्फरनगर। सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि मंगलवार को जिले में 7180 लोगों का कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 4862 लोगों को टीका लगाया गया, जिनमें से 4166 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 696 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 18 की उम्र के ज्यादा के 2318 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है।
सीएमओ ने बताया कि एक जून से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से छह कार्यस्थल के हैं तथा अन्य 19 केंद्र जन सामान्य के लिए हैं। वैक्सीनेशन कराने के लिए नागरिक रजिस्ट्रेशन एवं स्लॉट बुकिंग के लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर इंटरनेट ब्राउसर एड्रेस में जाकर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें उसके बाद आपको छह डिजिट (अंको) का ओटीपी आएगा और ओटीपी डालने के पश्चात पोर्टल विंडो खुलेगी उसमें टीकाकरण लाभार्थी ऐड करें उसके पश्चात आईडी प्रूफ का चयन करें जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासबुक, वोटर आईडी, इत्यादि जानकारी दर्ज करने के बाद नीचे एड ऑपशन का बटन दबाएं। उसके बाद अपना शेड्यूल लेने के लिए दाएं हाथ पर शेड्यूल कैलेंडर पर क्लिक करें उसमें जिला और टीकाकरण केंद्र चयन कर सकते हैं, जिससे आपका स्लॉट बुक हो जाएगा।