फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी प्रलोभन के करें मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना किसी प्रलोभन के करें मतदान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। उनसे बिना किसी प्रलोभन के वोट डालने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्य डा. संदीप मित्तल ने कहा कि जिन विद्यार्थियों के वोट बने हुए हैं, वे अनिवार्य रूप से मतदान करें। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। कहा कि निर्वाचन में निर्भय होकर तथा धर्म, मूल, वंश, जाति-समुदाय, भाषा या किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करें। डा. आलोक गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का मत अच्छी सरकार और अच्छे समाज के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है। अधिक से अधिक मतदान सशक्त लोकतंत्र की आवश्यकता है। डा. संजीव तायल ने कहा कि मतदान करना देश के विकास के लिए जरूरी है। राजीव पाल सिंह ने कहा कि चुनाव हमारे देश का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पर्व है। इस दिन हम सभी को अपने कार्यों को छोड़कर सबसे पहले मतदान करना चाहिए। कार्यक्रम में दीपक गर्ग, अक्षय जैन, डा. संगीता गुप्ता, पूर्वी सिंघल, अंजर, सोनिका, वैभव वत्स, रोबिन गर्ग, चांदना दीक्षित, नवनीत चौहान, श्वेता, मोहित गोयल, प्रतीक गर्ग, तरुण शर्मा, विनीता चौधरी, सतीशा, शशांक, प्राची आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें