फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को टक्कर मारी
विज्ञापन

भोपा। गंगनहर पटरी मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह टहल रहे वृद्ध को तेज रफ्तार कार ने चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। हादसे में कार सवार दो युवतियां भी घायल हुईं, जिन्हें सीएचसी पर उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा निवासी नत्थन कश्यप (60) पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित था, जिसका तभी से उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह नत्थन गंगनहर पटरी मार्ग पर टहलने के लिए निकला था। गांव के सामने ही जब वह पहुंचा, अचानक भोपा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। वृद्ध को टक्कर मारने के बाद कार बेकाबू होकर आगे डिवाइडर से जा टकराई, जिससे उसमें सवार गाजियाबाद निवासी नरेश व अर्चना घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, कार सवार घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाया गया। वृद्ध के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें