फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में वार्षिक परीक्षाफल घोषित, बच्चों को पुरस्कारों का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सनराइज एकेडमी व मदरसा जामिया उम्मुल कुरा में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान प्रबंधतंत्र की ओर से परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कारों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित सनराइज एकेडमी में घोषित हुए परीक्षा परिणाम में प्ले स्तर से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूनियर स्तर पर कक्षा छह में डिंपल, कक्षा सात में अपेक्षा व कक्षा आठ में सपना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधतंत्र की ओर से मेधावियों को पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक नाथीराम व प्रधानाचार्य पवन कुमार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर राजेंद्र चौधरी, विक्रांत, अपर्णा सैनी व सुषमा आदि मौजूद रहे। वहीं, मदरसा जामिया उम्मुल कुरा में भी बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। प्रोग्रेसिव एजूकेशन डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से आयोजित हुए कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं पुरस्कार बांटे गए। प्रधानाचार्य इरम उस्मानी ने बताया कि वार्षिक परीक्षा में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के 24 बच्चों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि हमें सभी वर्ग के बच्चों को जागरूक करने के साथ ही शिक्षित करना चाहिए। ताकि वह शिक्षित होकर समाज और देश में नाम रोशन कर सकें। अध्यक्षता कर रहे सोसायटी चेयरमैन अंजर अली ने कहा कि आज संसार में शिक्षा का उद्देश्य मात्र भौतिक उन्नति पर ही आधारित है। वर्तमान में मदरसों और स्कूलों में जो पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है उसका एक मात्र उद्देश्य यही होता है कि आप पढ़ लिखकर कितनी भौतिक उन्नति कर सकते हैं। इस मौके पर विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें