फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन का बहिष्कार, धरने पर बैठे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दो माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान शिक्षक शनिवार को मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर धरना देकर बैठ गए। डीआईओएस ने तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर जाकर शिक्षकों को 11 मार्च तक वेतन जारी होने का आश्वासन दिया, तब शिक्षक कार्य पर लौटे। उधर, सभी शिक्षको के डयूटी पर नहीं आने के कारण बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य अभी गति नहीं पकड़ सका है।
विज्ञापन

शहर में तीन कॉलेजों में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए है। मूल्यांकन के लिए करीब डेढ़ हजार शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है। दीपचंद ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज नई मंडी और शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में हाई स्कूल तथा जीआईसी में इंटर की कापियां का मूल्याकंन हो रहा है। 68 सहायता प्राप्त कॉलेजों के शिक्षकों को भी मूल्यांकन के लिए नियुक्त किया गया है। इन कॉलेजों के शिक्षकों को विभाग की ओर से जनवरी माह से वेतन जारी नहीं किया गया। शनिवार को वेतन की मांग को लेकर शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया तथा इस्लामिया इंटर कॉलेज और दीपचंद ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज में धरना देकर बैठ गए। जानकारी मिलने पर डीआईओएस प्रवीण मिश्रा शिक्षकों के बीच पहुंचे और 11 मार्च तक वेतन जारी होने का आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षक मूल्यांकन कार्य पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें